थाना बमरौली कटारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम समोगर में
दो पक्षों के मध्य हुयी फायरिंग सम्बन्धी घटना में मा0 न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाले अभियुक्त को P.C.R. पर लाया गया…
अभियुक्त के निशादेही से 01 अवैध तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद…
दिनांक 30.07.2024 को थाना बमरौली कटारा पर दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि 02 पक्षों के मध्य फायरिंग हो रही है। थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुये घटनास्थल ग्राम समोगर में पहुँचकर, पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष बीटू उर्फ देवकीनन्दन यादव व द्वितीय पक्ष पिन्टू यादव उर्फ अजय के मध्य गोलियाँ चली है। प्रथम पक्ष बीटू उर्फ देवकीनन्दन के घर की चारदिवारी पर 02 गोलियों के निशान, छत पर 05 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 खोखा कारतूस 32 बोर, 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुये। द्वितीय पक्ष पिन्टू यादव उर्फ अजय के घर के दरवाजे पर 04 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुयें। उपरोक्त फायरिंग की घटना से ग्रामवासियों में डर एवं दहशत का माहौल फैला हुआ है। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना बमरौली कटारा पर मु0अ0सं0 59/24 धारा 191(2)/191(3)/190/109/352/351(2) बी.एन.एस. व 7 सी.एल.ए. बनाम प्रथम व द्वितीय पक्षों
के कुल 28 नामजद व्यक्ति पंजीकृत किया गया।
दिनांक 01.08.2024 को थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम समोगर
में मु0अ0सं0 59/24 धारा 191(2)/191(3)/190/109/352/351(2) बी.एन.एस. व 7 सी.एल.ए. से
सम्बन्धित अभियुक्तगणों सम्बन्धित 01. अभियुक्त रामू 02. अभियुक्त प्रदीप गिरफ्तार किया गया था।


