आगरा: सीएचसी बरौली अहीर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बच्चियों को लगाई जा रही वैक्सीनTv92News

Spread the love

आगरा: सीएचसी बरौली अहीर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बच्चियों को लगाई जा रही वैक्सीन

आगरा, 30 मार्च 2026।
जनपद में बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरौली अहीर पर सोमवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाई जा रही है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में सहायक मानी जाती है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही और टीकाकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया। इस अवसर पर डॉ. देवेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश यादव, चीफ फार्मासिस्ट संजय शर्मा, आईओ सुधा सिंह और रेखा नागर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी पात्र बालिकाओं को इस टीकाकरण अभियान का लाभ दिलाएं। उन्होंने बताया कि समय पर वैक्सीनेशन कराने से गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है और बच्चियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य प्रदान किया जा सकता है।
👤 संवाददाता
अनीस सैफी
📞 9411086221

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *