• थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम द्वारा मात्र 24 घण्टे के अन्दर नाबालिक किशोरी के साथ छेडछाड़ करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार…
दिनांक 06.02.2025 को वादी द्वारा थाना बमरौली कटारा पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.02.2025 को समय करीब 1.50 बजे वादी की नाबालिग पुत्री एम० डी० पब्लिक स्कूल के सामने खाली प्लाट में बैठी थी। ललित पुत्र महेश सिंह वादी की नाबालिग पुत्री के साथ छेछछाड करने लगा पुत्री द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध मे थाना बमरौली कटारा पर मु0अ0सं0 20/25 धारा 74/351(2) बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
दिनांक 07.02.2025 को थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अभियुक्त ललित पुत्र महेश सिंह को इकथरा मोड से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का विवरण
01. ललित पुत्र महेश सिंह निवासी थोक करन सिंह कस्बा व थाना बमरौली कटारा कमिश्नरेट आगरा।
• आपराधिक इतिहासः-
01. मु0अ0सं0 20/25 धारा 74/351(2) बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट थाना बमरौली कटारा कमिश्नरेट आगरा।
• पुलिस टीम का विवरणः-
01. थानाध्यक्ष श्री सौरभ सिंह थाना बमरौली कटारा, कमिश्नरेट आगरा।
02. प्रशिक्षु उ0नि0 करन सिंह थाना बमरौली कटारा, कमिश्नरेट आगरा।
03. प्रशिक्षु उ0नि0 आशीष तिवारी थाना बमरौली कटारा, कमिश्नरेट आगरा।
मीडिया सेल, पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा ।


