डिप्थीरिया से बचाव के लिए 20 अप्रैल से विशेष टीकाकरण अभियान, स्कूलों में लगेगा टीका Tv92News

Spread the love

डिप्थीरिया से बचाव के लिए 20 अप्रैल से विशेष टीकाकरण अभियान, स्कूलों में लगेगा टीका
आगरा, 17 अप्रैल 2026। जनपद में डिप्थीरिया (गलघोंटू) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग 20 से 30 अप्रैल तक विशेष स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के तहत सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को उनकी आयु के अनुसार टीके लगाए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीमें तय तिथियों पर स्कूलों में पहुंचकर टीकाकरण करेंगी। कक्षा 1 (5–6 वर्ष) के बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर, कक्षा 4–5 (10–11 वर्ष) के बच्चों को टीडी-10 और कक्षा 10–11 (16 वर्ष) के बच्चों को टीडी-16 का टीका लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *