भारतीय परिधानों से सुसज्जित विदेशी महिला पर्यटकों का ताज सुरक्षा पुलिस ने स्वागत किया।
========(आगरा) 17 नवम्बर 2025 ======
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर श्रीमान पुलिस कमिश्नर आगरा महोदय के निर्देशन में, श्रीमान एसीपी ताज सुरक्षा नेतृत्व में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा पर्यवेक्षण में “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के तहत ताजमहल की सुंदरता का दीदार करने आई महिला पर्यटकों का थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा सेवा सुरक्षा एवं संवेदना की भावना के साथ स्वागत कर उन्हें सुखद एवं सुरक्षित वातावरण में ताजमहल का भ्रमण कराया गया।
आज तुर्कमेनिस्तान के महिला पर्यटकों के समूह को क्विक रिस्पांस टीम के जवानों द्वारा हर संभव सहायता कर उनके साथ फ्रेंडली संवाद स्थापित कर उनकी ताजमहल यात्रा को यादगार बनाया गया।
पुलिस की सहायता और आतिथ्य भाव के लिए सभी महिला पर्यटकों के द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।
पुलिस टीम में :
उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल
आरक्षी आशु
महिला आरक्षी रीतू सम्मिलित है।
Agra : भारतीय परिधानों से सुसज्जित विदेशी महिला पर्यटकों का ताज सुरक्षा पुलिस ने स्वागत किया। Tv92News


