आगरा, 26 दिसंबर 2025। जनपद में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रतौंधी, कुपोषण सहित अन्य बीमारियों से बचाने के लिए 27 दिसंबर से 24 जनवरी तक विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। Tv92News

Spread the love

विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलाएं, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
– नौ माह से पांच साल तक के 5.78 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक
– जनपद में 27 दिसंबर से 24 जनवरी तक चलेगा विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम
आगरा, 26 दिसंबर 2025।
जनपद में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रतौंधी, कुपोषण सहित अन्य बीमारियों से बचाने के लिए 27 दिसंबर से 24 जनवरी तक विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को छह-छह माह के अंतराल से विटामिन-ए की कुल नौ खुराक दी जाती हैं। इसकी कमी से बच्चों में नजर का कमजोर होना, रात्रि के समय कम दिखाई देना, अंधेपन का शिकार हो जाना, रूखी आंख, रूखी त्वचा और त्वचा से संबन्धित अन्य समस्या हो सकती है। इसकी कमी से बचपन में होने वाली दस्त और कुपोषण जैसी आम बीमारियां भी जानलेवा हो सकती हैं। इन सभी कमियों को पूरा करने के लिए बच्चों को विटामिन ए की खुराक देना बेहद आवश्यक है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि विटामिन-ए वसा में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान सभी अभिभावक अपने नौ माह से पांच साल तक की उम्र के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलाएं, जिससे कि वह पोषित रह सकें। उन्होंने बताया कि बच्चों में विटामिन-ए की कमी को दूर करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। विटामिन ए की खुराक बच्चों को कुपोषण, मिजल्स, डायरिया और रतौंधी से बचाती है। यह बच्चे के विकास में मददगार है। इसके सेवन से निमोनिया और डायरिया का खतरा कम हो जाता है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में नौ माह से पांच साल तक के 5.78 लाख बच्चों को प्रत्येक बुधवार व शनिवार को नियमित टीकाकरण के साथ विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। विटामिन ए की खुराक देने के लिए हर बच्चे के लिए अलग डिस्पोजेबल चम्मच का प्रयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *