ताज पर अत्यधिक भीड़ में बिछड़े 14 वर्षीय बच्चे को खोज कर ताज सुरक्षा पुलिस ने परिजनों से मिलाया
======================आगरा 21 फरवरी 2026
आज वी आई पी विजिट के चलते ताजमहल लगभग 4 घंटे बंद रहा जिस कारण ताजमहल पर अत्यधिक भीड़ जमा हो गई पश्चिमी प्रवेश द्वार पर अधिक भीड़ में जनपद एटा के जलेसर से आए पर्यटक सनी कुमार का 14 वर्षीय भाई गौरव कुमार अत्यधिक भीड़ में बिछड़ गया परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका इसके बाद पर्यटक सनी कुमार द्वारा अपने भाई के बिछड़ने की सूचना ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की टीम को दी गई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में तत्काल सीसीटीवी फुटेज रेडियो अनाउंसमेंट एवं आरटी सेट मैसेज से प्रसारण कराया गया तथा थाना ताज सुरक्षा पुलिस के जवान भी बिछड़े हुए बच्चे को खोजने में जुट गए फल स्वरुप 30 मिनट के अंदर बिछड़े हुए बच्चे गौरव को पश्चिमी पार्किंग से खोज कर परिजनों से मिलाया गया परिवार द्वारा आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक शिवराज सिंह
उप निरीक्षक मिथुन सिंह उप निरीक्षक आसना बी आरक्षी दुर्गेश कुमार
आरक्षी अनिल कुमार सम्मिलित है।
रिपोर्टर-अनीस सैफ़ी आगरा


