आगरा में कल्याण ज्वेलर्स के भव्य नए फ्लैगशिप शोरूम का उद्घाटन सुपर स्टार अजय देवगन किया Tv92News

Spread the love

आगरा कल्याण ज्वेलर्स के उद्धघाटन करने  पहुंचे सुपर स्टार अजय देवगन

आगरा में कल्याण ज्वेलर्स के भव्य नए फ्लैगशिप शोरूम का उद्घाटन सुपर स्टार अजय देवगन किया
• परंपरा और आधुनिकता का संगम: आगरा के ग्राहकों को मिलेगा आभूषण खरीदारी का बेहतरीन अनुभव
आगरा, 20 फरवरी, 2026: आभूषण उद्योग की वैश्विक दिग्गज कंपनी कल्याण ज्वेलर्स ने आज आगरा के एम.जी. रोड पर अपने फ्लैगशिप शोरूम के भव्य उद्घाटन के साथ उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इस अत्याधुनिक शोरूम का आधिकारिक उद्घाटन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अजय देवगन ने किया।

यह लॉन्च उत्तर प्रदेश के बाजार के प्रति कल्याण ज्वेलर्स की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह शोरूम एक प्रीमियम रिटेल अनुभव प्रदान करता है, जहाँ पारंपरिक शिल्प कौशल और आधुनिक खरीदारी की सुविधाओं का मेल देखने को मिलता है।
इस अवसर पर बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने कहा, “कल्याण ज्वेलर्स के इस महत्वपूर्ण शोरूम का उद्घाटन करना मेरे लिए खुशी की बात है। मैं लंबे समय से इस ब्रांड के विश्वास और पारदर्शिता जैसे गुणों से बहुत प्रभावित हूँ और जिस तरह यह ब्रांड अपने ग्राहकों की पसंद और नापसंद को सर्वोपरि रखता है, उस प्रतिबद्धता की भी मैं सराहना करता रहा हूँ। कल्याण ज्वेलर्स ने गुणवत्ता के मामले में उद्योग में नए मानक स्थापित किए हैं, और मुझे विश्वास है कि आगरा के लोग इस नए शोरूम को अपनी ज्वेलरी जरूरतों के लिए एक उत्कृष्ट स्थान के रूप में अपनाएँगे।”

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, “आगरा में हमारे फ्लैगशिप शोरूम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश में ग्राहकों तक हमारी पहुंच को और मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा है। हमारा लक्ष्य विश्वस्तरीय सेवा और विविध उत्पाद श्रृंखला प्रदान करना है, साथ ही विश्वास और पारदर्शिता के उन मूल्यों को बनाए रखना है, जो कल्याण ज्वेलर्स की पहचान हैं।”
लॉन्च के उपलक्ष्य में कल्याण ज्वेलर्स ने विशेष शुरुआती ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत मेकिंग चार्ज पर प्रति ग्राम ₹1,500 तक की छूट मिलेगी।* इसके अलावा, सीमित अवधि के लिए कंपनी का “स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट” भी लागू रहेगा, जो बाजार में सबसे कम दरों में से एक है और सभी कल्याण शोरूम में एक समान रहेगा। इससे ग्राहकों को अधिकतम मूल्य पारदर्शिता का लाभ मिलेगा।
कल्याण ज्वेलर्स में बेचे जाने वाले सभी आभूषण बीआईएस-हॉलमार्क्ड होते हैं और कई स्तर की शुद्धता जांच से गुजरते हैं। साथ ही, ग्राहकों को 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिसमें सोने की शुद्धता की गारंटी, आजीवन मुफ्त मेंटेनेंस, उत्पाद की विस्तृत जानकारी और पारदर्शी एक्सचेंज व बाय-बैक नीति शामिल है। यह कंपनी की विश्वास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
शोरूम में कंपनी के लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूर्त (विवाह आभूषण श्रृंखला), मुद्रा (हस्तनिर्मित प्राचीन आभूषण), निमाह (मंदिर शैली के आभूषण), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), ज़िया (सोलिटेयर शैली के आभूषण), अनोखी (बिना तराशे हीरे), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए हीरे के आभूषण), अंतरा (विवाह के लिए हीरे के आभूषण), हेरा (दैनिक उपयोग के हीरे के आभूषण), रंग (कीमती रत्नों के आभूषण) और हाल ही में लॉन्च किया गया लीला (रंगीन रत्न और हीरे के आभूषण) शामिल हैं।
ब्रांड, उसके कलेक्शन और ऑफर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *