Agra:सुशासन की दिशा में बड़ा कदम: ब्रज क्षेत्र बैठक में पवन बंसल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापारियों की समस्याओं पर उठी आवाज Tv92News

Spread the love

सुशासन की दिशा में बड़ा कदम: ब्रज क्षेत्र बैठक में पवन बंसल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापारियों की समस्याओं पर उठी आवाज
आगरा। कमला नगर स्थित टंकी वाला पार्क, कर्मयोगी फुव्वारा में आयोजित ब्रज क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक में सुशासन, संगठनात्मक सुदृढ़ता और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में नई नियुक्तियों की घोषणा के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन “सुशासन संकल्प एवं नियुक्ति घोषणा” के तहत किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं सुशासन विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सूर्यकुमार शुक्ल ने वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
बैठक में पवन कुमार बंसल को सुशासन समिति का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा प्रस्तावित ट्रेड टैक्स का मुद्दा उठाया, जिस पर डॉ. शुक्ल ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस प्रकार के किसी आदेश की जानकारी नहीं है। उन्होंने इसे व्यापारियों के हितों के विरुद्ध बताते हुए एकजुट होकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया।
डॉ. शुक्ल ने पवन बंसल को निर्देश दिए कि विधिक सलाह लेकर ज्ञापन तैयार किया जाए और इसे संबंधित मंत्री एवं मुख्यमंत्री को सौंपा जाए, ताकि ऐसे प्रस्तावों को लागू होने से पहले रोका जा सके।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि समिति का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि समिति कार्यालय पर प्रतिदिन आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में सत्यम शर्मा को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *